तमकुही सेवरही मार्ग पर नशे में धुत कार चालक ने 4 को ठोकर मारी एक की मौत

 


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शराबी वाहन चालक ने ऐसा उत्पात मचाया की अलग - अलग जगहों पर चार लोगों को ठोकर मारी। इस दौरान 3 लोग गम्भीर रूप से  घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।कुशीनगर की यह घटना तमकुही सेवरही मार्ग की है ।



हादसे के बाद आस पास के ग्रामीणों ने पथराव कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। और चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद घायल चालक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कुशीनगर के  तमकुहीराज तहसील अन्तर्गत  तमकुही सेवरही मार्ग पर  सोमवार की सुबह एक लग्जरी कार सवार ने शराब के नशे में अलग अलग स्थानों पर  चार लोगों को ठोकर मार दी दिया। जिसमें तरयासुजान थाने के विशुनपुरा गांव के पास एक बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले मनोज चौधरी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वह यहां पासी का काम करता था। वहीं इसी थाने के भटवलिया के एक अन्य व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। कार चालक के ठोकर से उसको भी गंभीर चोट लगी है। वहीं वाहन लेकर सेवरही कस्बे की तरफ भाग रहे चालक ने बनरहा पश्चिम पट्टी गांव के 70 वर्षीय मजिस्टर सिंह व कुछ दूरी पर स्थित किसान पीजी  कॉलेज के पास अनवर पुत्र हदीश को भी टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पथराव के बाद अनियंत्रित कार सरकारी अस्पताल के सामने  सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से टकराकर बंद होगी। 

कार के रुकते ही उक्त कार चालक धीरज वर्मा जिसे देवरिया जिले का निवासी बताया जा रहा है को लोगों ने कार से निकाल कर जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में चालक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी  गंभीर हालत को देखते हुए  चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जबकि कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ