कुशीनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारम्भ


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान , दस्तक अभियान का शुभारम्भ बुधवार को जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्द्यालय से सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा फीता काट कर किया गया।
 कार्यक्रम में एम.पी., एम.एल.ए. एवं जिलाधिकारी
स अवसर पर कुशीनगर सांसद द्वारा अभियान को सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने सहित गंदगी व मच्छरों से वचाव हेतु आम जन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। 
        जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि  यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है,इस महत्वपूर्ण अभियान में लगे अधिकारी कर्मचारी गण पूर्ण निष्ठा व लग्न से अपने दायित्वों का निर्वहन करें,  उन्होंने जे0ई0/ए0ई0एस0 प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था / फॉगिंग,/ स्प्रे कराने एवं छूटे वच्चों का टीकाकरण सहित संचारी रोग, दस्तक अभियान में अपने अपने उत्तरदायित्व एवं भूमिका का निर्वहन सभी सम्बंधित अधिकारी गण सुनिश्चित करे।
शुभारंभ करते सांसद विजय दुबे
जिलाधिकारी ने कोविड-19 और संक्रामक रोगों से बचाव के लिये जनता को अधिक से अधिक जागरूक किये जाने तथा फील्ड में कार्य करने वाली आशा,  आंगनबाड़ी को मास्क, सेनेटाइजर और ग्लब्स का प्रयोग करने पर जोर दिया।
      इस अवसर पर विधायक  कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्त, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार,सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी व  एएनएम, आशा,व विद्द्यालय के अध्यापक गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ