पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ल का हुआ निधन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। कुशीनगर में लोक प्रियता की छवि स्थापित करने वाले पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ला का निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे जिनका गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
 इलाज के दौरान श्री शुक्ल
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ला कई दिनों से बीमार थे । जिनका परिजन गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे। लेकिन सुधार नहीं हो सका और रविवार की दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

एक तरफ जहाँ परिजन दुखी है वही स्वर्गीय शुक्ल को अपने से दूर देख आमजन भी अपने आप को असहज महसूस कर रहे है। 
विधायक रजनी कांत मणि एवं अन्य भाजपाई
भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए विधायक स्वर्गीय श्री शुक्ल अपने अंतिम समय में भी आमलोगों के बीच लोकप्रिय रहे। रविवार की शाम उनका पार्थिव शरीर कसया स्थित आवास पर पहुंचा, जहां श्री शुक्ल के अंतिम दर्शन के लिए आमजनो का तांता लगा हुआ है।सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अन्य भाजपा नेता
भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने श्री शुक्ल के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया।उन्होंने  कहा कि श्री शुक्ल आम जनों के लिए सहज, सुलभ और कर्तव्यनिष्ठ रहे। उनके निधन से भाजपा को अपूर्णनीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस अवसर पर भाजपा के तमाम बड़े दिग्गज नेता मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक कसया रजनीकांत मणि सहित तमाम कार्यकर्ता उनके आवास पहुंच कर शोक सम्बेदना प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ