दस लाख की अवैध क्रेजी रोमियो शराब के साथ एक गिरफ्तार


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर।उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने एक अदद डीसीएम वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 225 पेटी पंजाब निर्मित अवैध क्रेजी रोमियो शराब 10800 शीशी के साथ शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बतायी जारही है। 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/ निष्कर्षण/ परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर समउर रोड ग्राम गाजीपुर स्थित पोखरे के पास से एक अदद छोटी डीसीएम एचआर 21 एफ 0131 से तस्करी कर ले जायी जा रही टीन के डिब्बो में पानी भरकर अच्छी तरह पैकिंग कर उनके बीच रखी गई 225 पेटी अवैध क्रेजी रोमियो पंजाब निर्मित अवैध शराब 10800 शीशी बरामद करते हुए अभियुक्त रंजय कुमार गुप्ता पुत्र योगेन्द्र शाह साकिन गाजीपुर थाना तरया सुजान कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय  थाने में  मु0अ0सं0 12/2020 धारा 60(1)/63 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही  में जुट गयी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ