नारायणी नदी के आगोश में समाए 9 लोगो के घर


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर गुजरने वाली नारायणी नदी ने किनारे बसे लोगो पर कहर बरसान शुरु कर दिया है । नदी की बेगवती धारा ने कटान करते हुए 9 लोगों के घरों को आपने अगोश में ले लिया है।

जानकारी के  अनुसार कुशीनगर जिले के दुदही विकास खण्ड में  नारायणी नदी के अमवाखास बांध के रामपुरबरहन के टोला लक्ष्मीपुर के पास नारायणी नदी द्वारा की जा रही कटान में लक्ष्मीपुर टोला के 9 लोगों का घर नदी में विलीन हो गया।

इसमें झारखंडी, हीरा , इन्दल, अशोक, अमला, आलोक, बसन्ती, विशाल व हेमन्त का घर शमिल है। ये लोग घर से बाहर बांध पर शरण लिए हुए हैं । अब तक मौके पर प्रशासनिक अमला नहीं पहुच सका है । नदी की धारा तेजी से मेन बांध के तरफ बढ़ती चली जा रही है जिसको लेकर बांध किनारे बसे दर्जनों गांव में अफरा तफरी मची हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ