मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कुशीनगर की यह घटना पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी की मां शाम को अपने खेत की निराई करने गयी थी। इधर किशोरी घर में अकेली थी। गांव का ही एक युवक उसे अकेला देख घर में घुस गया तथा दुष्कर्म किया। मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ोस की औरते जब दौड़ कर उसके घर पहुंची तो आरोपी भाग गया। इधर सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए भिजवाते हुए आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। 

कुशीनगर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

इस संबंध में एसओ हरेन्द्र मिश्र ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ