छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने युवती के काटे बाल, युवती की टूटी शादी

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया और इसके विरोध पर आरोपी युवक ने युवती के बाल काट दिए। जिससे युवती की सगाई के दौरान जब लड़के वालों ने कटे बाल देख शादी से इनकार कर दिया। जिस पर रोती विलखती युवती की मां थाने पहुची और उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

कुशीनगर जिले की यह घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक युवती गुरुवार को कहीं से वापस घर लौट रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि युवक ने जब जबरदस्ती करने की कोशिश की तो युवती ने इसका विरोध किया और वहां से भागने लगी। तभी आरोपी युवक ने अपनी बहन की मदद से युवती को पकड़कर लिया और उसके बाल काट दिए। रोती-बिलखती युवती की आवाज को सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।


युवती के परिजनों के अनुसार युवक के पिता ने युवती के परिजनों की पिटाई भी की। लोकलाज के डर से परिजनों ने मामले को वहीं दबाना चाहा और सगाई की तैयारी में जुट गए, इधर अगले दिन शुक्रवार को जब परिजन युवती को लेकर सगाई कराने पहुंचे तो लड़के पक्ष के लोगों ने उसके बाल कटे देख शादी से इनकार कर दिया।

शादी टुटने से आहत युवती की मां शनिवार को रोती विलखती विशुनपुरा थाने  पहुची जहां पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। विशुनपुरा पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ