करेंट लगने से एक किशोरी की मौत

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। टुल्लू पंप से नहा रही एक किशोरी के करेंट लगने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
कुशीनगर की यह घटना खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी बृजलाल की है। जहां उक्त गांव निवासी दिनेश प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री रिंकी घर में लगे टुल्लू पंप चलाकर नहा रही थी। इसी दौरान अचानक मोटर में करंट उतर गया और इसकी चपेट में आकर किशोरी अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
इधर किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ