दिनदहाड़े अपहरण कर किशोरी की आबरू लूटने का प्रयास


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक किशोरी को उसके मासूम भाई के साथ बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े अपहृत कर लिया और किशोरी को कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। 
कुशीनगर के यह घटना पडरौना थाना क्षेत्र के पडरौना रोडवेज परिसर से शुक्रवार को उस समय घटी जब विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपने सात साल के भाई के साथ पडरौना शहर के रोडवेज परिसर में पहुंच कर बस का इंतजार कर रही थी।
जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे बाइक सवार एक युवक रोडवेज परिसर में पहुंचा और किशोरी व उसके भाई को यह कहकर बाइक पर बैठा लिया कि कुछ दूर आगे दोनों का कोई इंतजार कर रहा है ।
आरोप है कि बाइक सवार युवक दोनों को मिश्रौली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर लेकर पहुंचा, जहां मासूम बालक को छोड़ किशोरी को कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा 
इसी दौरान राहगीरों की नजर रोते-विलखते बालक पर पड़ी तो राहगीरों ने कारण जानने का प्रयास किया। उसके बताने के अनुसार राहगीर मौके की तरफ गए तो आरोपी युवक किशोरी को छोड़ फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को पडरौना पहुंचाया गया। 
कोतवाली पहुंच पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है, अगर ऐसा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ