कुशीनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से अब तक 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन


हरिगोविन्द 
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर डॉ0 अनिल कुमार सिंह के समक्ष नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार कांग्रेस पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों सहित भारतीय लोक सेना व भा0क0पा0 माले ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सूचना विभाग से मिली अनुसार कुशीनगर में लोकसभा समान्य निवार्चन 2019 के नामांकन के पाचवे दिन शुक्रवार को न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में  प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन कक्ष पहुंचकर अपना अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें कुवंर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से तथा विजय कुमार दुबे भारतीय जनता पार्टी,  विपिन यादव -भारतीय लोक सेना, व अरविंद यादव -भा0 क0पा0 ने अपना नामांकन पत्र अपने-अपने प्रस्तावक के साथ रिटर्निंग आफिसर/जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूर्व कार्य दिवसों में 7 नामांकन पत्र तथा शुक्रवार को 4 नामांकन पत्र, अब तक कुल 11 प्रत्याशी ने अपना अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ