कुलपति के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चला छात्रों ने जताया विरोध


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
कुशीनगर । उदित नारायन पीजी कालेज के छात्रों ने कुलपति के आदेश के विरोध में छात्र नेता गोरव तिवारी और मुहम्मद जहिरूददीन के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्रों का कहना था कि पुरानी नामांकन व्यवस्था ही ठीक था। 

जहिरूददीन ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिले के फाजिलनगर, तमकुही व खड्डा में छात्रों से हस्ताक्षर कराकर उसकी प्रति दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर के कुलपति को सौंपी जायेगी। इन्होने कहा कि यदि 8 अगस्त तक नामांकन सम्बन्धित अपने आदेश वापस नही लिए तो मजबुर होकर विरोध में छात्र अनशन करेंगें। महाविद्वालयों में सीटों की संख्या बढत्राने की मांग कर रहे थे। हस्ताक्षर अभियान के दौरान राजेश कुमार गुप्ता , गिरजेश उपाध्याय, अफजल अंसारी, अशिष गुप्ता, संजीव चैधरी, संगीता राय, भुवनेश्वर यादव, अभिषेक सैनी, हरेन्द्र गौतम, अजीत यादव, शाशिकान्त मिश्रा, अजय कुमार यादव, आदि प्रमुख रूप से मौजुद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ