तीन गोवंशीय पशुओं के साथ तस्कर मय वाहन गिरफ्तार



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
कुशीनगर ।कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देश पर पशु तस्करी के बिरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने तीन गोवंशीय पशुओं के साथ एक तस्कर को मय वाहन गिरफ्तार किया है ।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुशीनगर की तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजू गौड़ पुत्र भीम प्रसाद गौड़ साकिन वार्ड नं0 02 बढ़या थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जेे एक अदद पिकप नं0 यू0पी0 53 सी0टी0 4887 पर लदेे 02 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा सहित 03 राशि गोवंशिय पशु बरामद करतें हुए गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ