तीन गोबंशीय पशुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार





टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पशु तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ पुलिस ने वाहन सहित तीन गोबंशीय पशुओं को भी बरामद किया है। कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक  थाना पटहेरवा पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त अनीस अंसारी पुत्र शाहबजान अंसारी सा0 शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर तीन गोवंशीय पशुओं को बध के लिए ले जा रहा था।

जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे सेे एक अदद पिकप और उस पर लदेे 01 राशि गाय व 02 राशि बैल सहित 03 राशि गोवंशिय पशु बरामद किया गया। साथ ही अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ