कुशीनगर में इन्सेफलाट्सि ने फिर ले ली एक मासूम की जान


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर ।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इन्सेफलाट्सि ने फिर एक मासूम की जान ले ली। बीते एक हफ्ते से उसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था।
कुशीनगर के पडरौना विकास खण्ड में स्थित नरसर गांव  निवासी सत्यनरायण गुप्ता की 14 बर्षीय बेटी बर्षा किसान इन्टरमीडिएट कालेज साखोपार में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी।
बीते चार जुलाई को उसे अचनाक बुखार हुआ और वह बेहोश हो गयी। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल मे भर्ती करया। पुनः 5 जुलाई के दिन डाक्टरों ने बर्षा कों मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा था। कि बीते दिन उसकी मौत हो गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ