पच्चीस बर्ष के युवक ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मुत्यु



टाईम्स आफ कुषीनगर ब्यूरों
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश  के कुशीनगर में एक पच्चीस बर्षीय युवक ने राष्ट्रपति को पत्र भेकर इच्छा मुत्यु की गुहार लगाई है। युवक हृदय रोग से पिडि़त है। 

ज्ञातव्य हो कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव सरपतही खुर्द निवासी व हृदय रोग से पीडि़त पवन (25) ने जीवन से तंग आकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार लगायी है।

पवन के इलाज में घर की पुश्तैनी जमीन व मकान बिक गया है जिससे परिजनों के समक्ष दो जून की रोटी का भी संकट उत्पन्न हो गया है। इससे आजिज आकर उसने बीते दिनों राष्ट्रपति को पत्र भेज इच्छामृत्यु की इजाजत की गुहार लगाई थी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेज पवन ने बताया है कि दो साल पूर्व अक्सर उसे बीमार रहते देख मां-बाप उसे इलाज के लिए पीजीआइ ले गए। जहां जांच में हृदय में सुराग होने की बात चिकित्सकों ने बताई। काफी दिनों तक चले इलाज के बाद चिकित्सकों ने बीमारी के इलाज के लिए आपरेशन आवश्यक बताते हुए तीन लाख रुपये का खर्च बताया। जबकि इसके पूर्व के इलाज में ही उसकी पुश्तैनी जमीन व मकान बिक चुका है। दरवाजे पर बची जमीन में वह पत्नी तथा बुजुर्ग मां-बाप के साथ जीवन गुजार रहा है। दो जून की रोटी का भी बमुश्किल इंतजाम हो पाता है, ऐसे में तीन लाख का इंतजाम असंभव है।

अब पवन की हालत यह है कि वह रोज तिल-तिल मरने को विवश है। अपने इस जिंदगी से तंग आकर ही उसने इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी थी। बता दें कि पवन के इलाज में मदद के लिए उसके बुजुर्ग मां-बाप जिला प्रशासन से लगायत जिले के जनप्रतिनिधियों के यहां गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई मदद न मिल सकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ