हर-हर, बम-बम के नारों से गुंज उठे कुशीनगर के शिवालय


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर।सावन के प्रथम सोमवार को कुशीनगर के सभी शिवालय ओम नमः शिवाय के जयकारों से गुंज उठे। लम्बी कतारों में खड़े श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उतावले रहे। वही प्रशासन की चैक चैबन्द व्यवस्था के कारण कही किसी अनहोनी की सूचना नही है।
कुशीनगर जनपद के प्रमुख शिवालयो पर भीड़ को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने कड़ी चैकसी रखी थी। भक्त सुबह से लाईन में खड़े अपने अराध्य भगवान आशुतोष के दर्शन के लिए लालायित दिखें।
कोई हर-हर भोले,  तो कोई बम-बम भोलें को नारा लगा रहा था। कोई अर्धनग्न तो कोई लेट कर अपनी मुरादों के सापेक्ष दर्शन के लिए प्रतिक्षा में था। पूरूषों के साथ महिलाएं भारी संख्या में भगवान मृत्युन्जय के दर्शन के लिए पहुची थी। कुबरेस्थान के कुबरे भण्डारी, पनिहवा के पथलेश्वर नाथ या फिर करहिया के शिव मन्दिर सहित सभी शिवालयों में लम्बी कतारे दोपहर तक देखी गयी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ