भष्ट्राचार से उब चूकी जनता का भाजपा ही एक सहरा-राजेश



टाइम्स  आफ कुशीनगर व्यूरो
रामअवध के साथ कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी राजेश पांड्य 

कुशीनगर । कुशीनगर लोकसभा के उम्मीदवार राजेश पाण्डेय का जनाधार बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक दिन भाजपा से लोगों का जुड़ने का शिलसिला शुरू है। 

चुनाव को लेकर कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के बढ़वालिया गांव में बोट मांगने रविवार को पहुचे राजेश पाण्डेय ने ग्रामीणों से चुनाव में कमल का बटन दवाकर भारी मतों से जीताने की अपील की। राजेश पाण्डेय की इस नुक्कड़ सभा में सैकड़ों लोगों के साथ ग्राम प्रधान बढ़बलिया रामअवध प्रसाद ने भाजपा का दामन थाम लिया। 

इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि भष्टाचार से उब चूकी जनता को कोई और सहारा नही दिख रहा है। जिसका कारण है कि भाजपा के साथ जनसमुह जुट रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ