मोदी की रही धूम, तीस साल बाद कमल खिला



 
टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
दुदही, कुशीनगर। तीस वर्ष के राजनीति इतिहास में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और पूर्ण बहुमत से 2014 के लोक सभा में दमदार वापसी से उत्साहित दुदही मण्डल के भाजपा कार्य कार्यकर्ताओं में गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए विजय जुलूस निकाला। 

शुक्रवार को सायं करीब चार बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस लेकर दुदही कस्बा का भ्रमण किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।शुक्रवार को मतगणना शुरु होने के बाद पडरौना और देवरिया सीटों पर रुझान में भाजपा उम्मीदवारों के मजबूत बढ़त बनाने की खबर ने दुदही के भाजपा कार्यकर्ता थिरकने लगे। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी को रोक नही पाये और शाम चार बजे गाजा-बाजा के साथ आतिशबाजी करते हुए बाजार का भ्रमण किये।

इस दौरान दीनदयाल जोशी, भगवतीशरण, संदीप मद्वेशिया, जितेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, मनोज कुन्दन, चन्द्रशेखर, प्रदीप पाण्डेय, कामाख्या नारायण मिश्र सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ