सरकारी गल्लें की तीन दुकाने निलम्बित, दस के लाईसेन्स निरस्त


टाइम्स ऑफ़  कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सरकारी गल्लें की दुकानों में पनप रहें अनियमितता और भष्ट्राचार को लेकर तीन सरकारी गल्लें की दुकानों को निलम्बित करने के साथ दस दुकानों के लाईसेंस निरस्त कर दिये गयें हैं।
जिला आपुर्ति कार्यालय अनुसार कुशीनगर जनपद में गत अप्रैल माह में कुल 172 दुकानों में औचक छापें मारी की गई जिसमें अनियमितता पाये जाने पर आवश्यक बस्तु अनिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जनपद की तीन दुकानों को निलम्बित कर दिया है। वही दस सरकारी गल्लें की दुकानों के लाईसेन्स निरस्त कर दिये गयें।
इस सम्बन्ध में जिला पुर्ति अधिकारी ताजुद्दीन ने बताया कि अनियमितता को लेकर बार-बार आरही शिकायत के निस्तारण में औचक छापेमारी की गयी । जिस दौरान जनपद में कुल 10 दुकानों के लाईसेंस निरस्त करने के साथ तीन दुकानों को निलम्ब्ति कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ