संदिग्ध परिस्थितियों में स्टाफ नर्स की मौत


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
क्षमता की लाश
दुदही, कुशीनगर । कुशीनगर के विशुनपुरा थानाक्षेत्र में स्थित दुदही सामु0 स्वा0 में स्टाफ नर्स क्षमता चैहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। जहां विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब आठ बजे क्षमता चैहान स्टाफ नर्स पंखे से लटक कर जान दे दी। जिसकी जानकारी विशुनपुरा पुलिस को हुई और पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी। क्षमता की शादी 07 मार्च 2014 को दुबारी थाना मधुबन जिला मऊ के पृथ्वीराज चैहान के साथ हुई थी। जो स्टाफ नर्स के रुप में दुदही सामु0 स्वा0 केन्द्र में अपनी बड़ी बहन ममता के साथ कार्यरत थी। वह एक ही कमरे में रहती थी। इस सम्बन्ध में एस0एच0ओ0 हरिश्चन्द राम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पी0एम0 रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ