आग की लपटों में खाक हो गये 50 आशियाने

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पछुआ हवाओं ने फिर दर्जनों घरों को आगोश में ले लिया है। जिसमें लाखों रूपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवक छपरा गांव में पछुआ हवा के सहयोग से लगी आग ने करीब 50 रिहायसी घरों को जला कर खाक कर दिया। जिसमें घर में रखे गये खाने पीने के समानों के साथ कुछ नकद व आभुषण भी जल कर खाक हो गयें।
कुशीनगर अग्नि शमन अधिकारी ओम प्रकाश के बताया कि गुरूवार को सेवक छपरा में करीब डेढ़ बजें लगी आग में दर्जनों घर जले है। जिसमें करीब 10 लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ