भाजपा समेत गुरूवार को पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर । 16वें लोकसभा समान्य निर्वाचन में कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन के आन्तिम दिन भारतीय जनता पार्टी समेत पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए गुरूवार कोे नामांकन के अन्तिम दिन पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय, राष्टीय जनवादी पार्टी से मारकण्डेय,  जाहिद पुत्र काशिम सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी से तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में रामलखन व तिलक पुत्र हरिकिशुुन ने अलग अलग महुर्तो के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ