भाजपा समेत तीन पार्टी के उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। 16वें लोकसभा समान्य निर्वाचन में कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन के तीसरे दिन भारतीय जनता पाटी समेत तीन राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हैं।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए शनिवार को नामांकन के तीसरे दिन मात्र तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांन दाखिल किया। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अखण्ड प्रताप सिंह व बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार ई. मारकण्डेय विश्वकर्मा ने अपेन अलग अलग महुर्तो के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्ञातव्य हो कि ये सभी उम्मीदवार नामांकन के प्रथम दिन नामांकन पत्र लिया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ