चीनी मिलें नहीं चलीं तो खैर नही -अखिलेश


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
नेबुआ नौरंगिया , कुशीनगर 4 दिसम्बर। किसानों के सबसे हितैषी अगर कोई सरकार है तो वह समाजवादी पार्ठी की सरकार है। गन्ना मुल्य घोषित कर हमारी सरकार अब चीनी मिलों को चलाने के लिए दबाब बना रही है ।

उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कही वह कुशीनगर के रामकोला विद्यायक पूर्णमासी देहाती के पौत्री की शादी में बुद्धवार को नौरंगिया शिरकत करने आये थे।

पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री करीब 1ः45 बजें अपने हवाई विमान से उतरे और एक घण्टे का समय विताकर पुनः वापस लखनऊ लौट गये।

इस एक घण्टे में पत्रकारों से मूखतिब होते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो बादे की है उसे क्रमशः पूरा कर रही है। किसानों के लिए हमारा हर सम्भव प्रयास  कि किसान किसी भी स्तर से प्रताडि़त न हो। चीनी मिले चलेगी नही तो उनकी खैर नही इसके लिए सबको कड़ें निर्देश दिये गये। इस अवसर पर कुशीनगर के आला अधिकारियों सहित तमाम सपाई मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ