कुशीनगर में दो वाहनों सहित तीन तस्कर गिरफ्तार


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना,कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पशु तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है। पशु तस्करी के इस खेल को रोकने के लिए अभियान में जूटी पुलिस ने सोमवार को दो वाहनों सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार 46 गोवंशीय पशु बरामद किया है।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने अभियुक्त सादाब पुत्र जंगेल उर्फ जुम्मन सा0 गंगेरू थाना कान्दला जनपद शामली, मो0 जीमल पुत्र मो0 हसन सा0 सुजुरी कुवर पट्टी बडी मस्जिद थाना को0 मुजफ्रनगर जनपद मुजफ्रनगर, इमरान पुत्र इकबाल सा0 कस्बा कान्दला गुजरान थाना कान्दला जनपद शामली को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अद्द ट्रक नं0 क्रमशः यू0पी0 19टी0 0775, यू0पी0 19 टी0 0786 पर लदे 46 राशि बैल बरामद किये गये। जिनके खिलाफ पुलिस ने मु0अ0सं0 1212/2013 की धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम तथा 11(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हे जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ