थाई बौद्ध श्रद्धालु ने प्राप्त किया कुशीनगर में निवार्ण


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली आते-आते एक एक बौद्ध श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अपरान्ह थाईलैण्ड से आयी 30 सदस्यीय पर्यटक टीम के एक सदस्य की हृदयगति रूक जाने से मौत हो गयी। पर्यटकों का यह दल उत्तर प्रदेश की विभिन्न बौद्ध पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर निकला था।

श्रावस्ती से यह दल कुशीनगर के लिए चला तो गोरखपुर से आगे बढ़ते ही इसके एक सदस्य मिस्टर सर्मान पुन्टी (59 वर्ष) को हृदयाघात हो गया।

कुशीनगर पहुंचते ही टीम के साथ आये चिकित्सकों व वाटथाई कुशीनगर हास्पिटल के डा. बी.एन. सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ