गांव के ही एक युवक ने मासूम के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
पडरौना, कुशीनगर । कुशीनगर के एक गांव में एक सात वर्षीय बालक के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा अप्राकृतिक रूप दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

कुशीनगर की यह घटना पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगाव चौराखास की है। जहां पुलिस ने पीडि़त पक्ष के तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर चूकी है।

पुलिस को दिये तहरीर के अनुसार उक्त गांव की आयशा खातून पत्नी मुस्तुफा ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि गत 13 नवम्बर की दोहर लगभग एक बजे हमारा लड़का तोैसिफ आलम उम्र 7 वर्ष को गांव के ही अफजल हुसैन पुत्र आशिक अली उम्र 18 वर्ष बहलाफुसलाकर एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया ।

बालक के चीखने चिल्लाने पर बहुत लोग पहुंच गये तब वह फरार हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर उक्त युवक पर धारा 377 आईपीसी के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

इस बावत पूछे जाने पर उसकी विवेचना कर रहे शिवनारायण चैधरी ने बताया कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ