भारी पुलिस बल के बीच सम्पन्न हुआ डोल मेला


    पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कुशीनगर का दुबौली बाजार



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
दुदही, कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुबौली बाजार में विगत वर्ष में विगडे महौल के कारण इस वर्ष डोल मेला को तमकुही सर्किल के पाँच थानों की फोर्स व दो प्लाटुन पीएसी के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी, एडीसनल एसपी, एसडीएम की मौंजूदगी में सम्पन्न कराया गया । वही डोल व ताजिया जुलुस का लिए दोंनो पक्षों की सहमति से समझौता भी कराया गया।

बताते चले कि वर्ष 2012 में ताजिया के जुलूस के पहले डोल को लेकर जो माहौल खराब हुआ था उसका परिणाम ताजिया के जुलूस मे आया था। प्रशासन की थोडी सी चुक ने पथराव की स्थिति पैदा कर दी और पुलिस को बल प्रयोग करना पडा था।

प्रशासन इस बार कोई चुक करना नही चाहता है। जिसकों लेकर मोहर्रम ठीक पाँच दिन पहले शनिवार को डोल के जुलूस में पूरी तरह अलर्ट रहा। भारी चैकसी के बीच पूर्व मे हुये समझौते का पालन कराते हुये डोल के जुलूस को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एस पी श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ डीके सिंह, थानाध्यक्ष बरवापट्टी हरिश्चन्द्र राम, सेवरही सुनिल राय, पटहेरवा कमला यादव, थानाध्यक्ष तरया, थानाध्यक्ष विशुनपुरा गोपाल त्रिपाठी मयफोर्स मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ