अबैध शराब के साथ कुशीनगर में दो गिरफ्तार

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चलाये जारहे अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत 02 और अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने बिहार निर्मित 144 पाउच बरामद किया है।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद के खड्डा थाने की पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त जीउत चैधरी पुत्र कुमार चैधरी साकिन रामपुर चेतनगर थाना लौकरिया जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 114 पाउच बिहार निर्मित अवैध देशी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को मु0अ0सं0 762/2013 धारा-60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

इसी क्रम में थाना हनुमानगंज पुलिस ने उसी दिन अभियुक्त नरेश पुत्र भीमल साकिन बुलहवाॅ थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाउच बिहार निर्मित अवैध देशी शराब बरामद किया। जिसको मु0अ0सं0 582/2013 धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत निरूद्ध करते हुए अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ