सघन वाहन चेकिंग अभियान में 93 वाहनों का चालान

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 93 वाहनों के विरूद्ध एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुशीनगर पुलिस ने चालान किया है। पुलिस का यह अभियान करीब दो माह से चल रहा है। 

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद पुलिस ने गुरूवार को अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 93 वाहनों का चालान किया। जिसमें प्रमुख रूप से कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र में 15 वाहन, जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र में 09, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में 02, कसया थाना क्षेत्र में 02, हाटा थाना क्षेत्र में 17, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 08, पटहेरवा थाना क्षेत्र में 01, विशुनपुरा थाना क्षेत्र में 07, सेवरही थाना क्षेत्र में 02, तरयासुजान थाना क्षेत्र में 05, खड्डा थाना क्षेत्र में 10, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 09 वाहनों सहित हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 06 वाहनों का चालान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ