कुशीनगर में 69 वाहनों का हुआ चालान


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 69 वाहनों के विरूद्ध एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया है।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद कुशीनगर पुलिस ने अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में 69 वाहनों का चालान किया।

जिसमें पमुख रूप से कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र से 19 वाहन वही जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र से 03, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से 02, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से 04, कसया थाना क्षेत्र से 02, हाटा थाना क्षेत्र से 02, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र से 03, कप्तानगंज थाना क्षेत्र से 04, विशुनपुरा थाना क्षेत्र से 06, बरवापट्टी थाना क्षेत्र से 06, सेवरही थाना क्षेत्र से 05, खड्डा थाना क्षेत्र से 08 वाहनो सहित नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से 05वाहनों का चालान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ