कुशीनगर में 59 वाहनों का हुआ चालान



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 59 वाहनों के विरूद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालान किया है।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद कुशीनगर पुलिस ने सोमवार को अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 59 वाहनों का चालान किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र से 04 वाहन, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से 04, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से 06, कसया थाना क्षेत्र से 07, हाटा थाना क्षेत्र से 04, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र से 05, पटहेरवा थाना क्षेत्र से 04, विशुनपुरा थाना क्षेत्र से थाना क्षेत्र से 10, सेवरही थाना क्षेत्र से 05 वाहनों सहित हनुमानगंज थाना क्षेत्र से 10 वाहनों का चालान किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ