कुशीनगर में 41 वाहनों का चालन


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर 25 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 41 वाहनांे के विरूद्ध एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया है।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद कुशीनगर पुलिस ने रविवार को अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 41 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र से 09 वाहन, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से 09, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से 04, कसया थाना क्षेत्र से 02, हाटा थाना क्षेत्र से 07, विशुनपुरा थाना क्षेत्र से 02, खड्डा थाना क्षेत्र से 03, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से 04वाहनों सहित हनुमानगंज थाना क्षेत्र से 01 वाहन चालान किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ