26 नवम्बर को धनहां में पहुचेंगें नीतिश



टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना,कुशीनगर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार 26 नवंबर को धनहा रतवल में गंडक नदी पर बने पुल का उद्घाटन करने आने वाले है।

उक्त आशय की जानकारी वाल्मीकिनगर के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने दी। उन्होने बताया कि इस पुल के निर्माण से न सिर्फ धनहा की विकास को एक नया आयाम मिला है बल्कि सीमाई इलाके पर बसे कुशीनगर जिले के लोगों, खासकर व्यापारियों को काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि इस पुल का नाम महात्मा बुद्ध सेतु रखा जाए। जद यू विधायक राजेश सिंह पडरौना नगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि काफी कोशिशों के बाद इस पुल को मंजूरी मिली थी। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय तक आवाज बुलंद करनी पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारन जिले के धनहा में इस पुल की लंबाई 1900 मीटर है। इसमें 42 पाए हैं। वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ