सीबीआई के दो अफसरों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


पडरौना ,कुशीनगर । कुशीनगर पुलिस ने जनपद के एक शाखा प्रबन्धक व फिल्ड आफीसर के लिखाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 

पडरौना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नगर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक व फील्ड अफसर के खिलाफ हेरा-फेरी लेन-देन करने का आरोप है। 

कोतवाली पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सुखपुरा टोला सोनारपट्टी निवासी अशोक कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया कि शाखा प्रबंधक व फील्ड अफसर ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसके पिता के नाम से ऋण दिखाकर नोटिस जारी किया था। जबकि पिता जी ने बैंक से ऋण लिया ही नही है।

ऋण की नोटिस मिलने पर जब वह मामले की छानबीन के लिए बैंक पहुंचा तो उसके पिता के नाम जारी ऋण की जगह दूसरे व्यक्ति का फोटो लगा हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाखा प्रबंधक व फील्ड आफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ