कुशीनगर में शराब के विरूद्ध अभियान जारी, तीन पकड़े गये


 टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर  । प्रदेश के कुशीनगर में चलाये जा रहे अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत  पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद के थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने गुरूवार को बासुदेव गौड़ पुत्र गनेष गौड़ साकिन बड़हरागंज, बेचू चौहान पुत्र राजमंगल चौहान साकिन पगराडीह, लालजी सैंथवार पुत्र जयराज सैंथवार साकिन लमहूआं थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 10-10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है।

इन गिरफ्तार अभियुक्तों पर क्रमशः मु0अ0सं0 1240, 1241, 1242/2013 धारा-60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए इन्हें जेल भेजा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ