कुशीनगर की क्राईम ब्रान्च ने पकडा़ हत्यारा



कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की क्राईम ब्रान्च ने कप्तान गंज थाना क्षेत्र के एक हत्या की घटना को उजागर करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।

उल्लेखनीय है कि कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मृतका बिन्दा देवी पत्नी सागर साहनी सा0 झमई टोला की हत्या के सम्बन्ध में 24 सितम्बर 2013 को थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 1118/2013 धारा 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुशीनगर के उ0नि0 श्री अजय नरायन सिंह (प्रभारी स्वाट टीम) ,श्री यादवेन्द्र बहादुर पाल (थानाध्यक्ष कप्तानगंज) मय टीम द्वारा दिनांक तीन अक्टूबर को करीब 13ः10 बजे, पडरौना रेलवे स्टेशन के निकट अभियुक्त दशरथ पुत्र गोबरी सा0 झमई टोला मथौली बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल(चाकू) बरामद कर किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ