कुशीनगर में 87 वाहनों का हुआ चालान



कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो दिनों में 87 वाहनांे के विरूद्ध एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया है। कुशीनगर में सघन चेकिंग अभियान करीब एक माह से चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुशीनगर पुलिस ने सोमवार को अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 44 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें सर्वाधिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 21 वाहनों का चालान किया गया। वही इसी क्रम में जटहा बाजार थाना क्षेत्र से 04 वाहन, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से 5 वाहन, कसया थाना क्षेत्र से 07 वाहन, हाटा थाना क्षेत्र से 01 वाहन, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र से 16 वाहन , कोतवाली पडारौना थाना क्षेत्र से 06 वाहन, पटहेरवा थाना क्षेत्र से 03 वाहन , तरयासुजान थाना क्षेत्र से 05 वाहन, सेवरही थाना क्षेत्र से 16 वाहन वही तरयासुजान थाना क्षेत्र से 05 वाहनों को चालन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ