सघन अभियान में पुलिस ने 84 वहानों को किया चालान


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर  ब्यूरो 

कुुशीनगर । सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुशीनगर पुलिस ने एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 84 वाहनांे को चालान किया है।

पुलिस प्रवक्ता के हवाले से मिली सूचना के अनुसार जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शनिवार को अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में 84 वाहनों का चालान किया गया।


जिसमें थाना कोतवाली पडारौना में 25 वाहन, वही जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र में 05 वाहन, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में 09 वाहन, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में 02 वाहन, कसया थाना क्षेत्र में 01 वाहन, हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र में 23 वाहन, पटहेरवा थाना क्षेत्र में 05 वाहन, तरयासुजान थाना क्षेत्र में 03 वाहन, खड्डा थाना क्षेत्र में 02 वाहन, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 05 वाहन, तो वही हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 04 वाहनों को चालान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ