जिलाधिकारी ने रोके डेढ़ दर्जन अधिकारियों के वेतन



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों 
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जिलाधिकारी ने लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारियों के वेतन रोकने का भी आदेश जारी कर दिया।

कुशीनगर जिलाधिकारी आर सैम्फिल ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जब जिलाधिकारी सीएमओ दफ्तर, डूडा, डीआरडीए आदि कार्यालयों तक पहुंचे और देखा कि अधिकारी अनपुस्थित थे और शिकायतकर्ता परेशान है। 

इस पर उन्होंने लगभग डेढ़ दर्जन जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन रोकने का सख्त आदेश दिया और कहा कि औचक निरीक्षण का क्रम लगातार चलता रहेगा। कहीं भी लापरवाही दिखी गयी तो कार्रवाई होनी तय है। कार्यालय में मौजूद रहकर आम आदमी को राहत देना सुनिश्चत करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ