कुपोषण और भूख से एक और मुसहर की मौत


दुदही/ कुशीनगर। जनपद के विकास खण्ड दुदही के ग्राम पंचायत शाहपुर सोरहवां के टोला शाहपुर माफी निवासी 45 वर्षीय मुसहर की भूख और कुपोषण से मौत हो गयी। ग्रामीणों के चन्दे से उसके दाह संस्कार के हालांकि तहसील प्रशासन की इसकी मौत बीमारी बताया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव के निवासी 45वर्षीय चनर मुसहर पुत्र वृक्षा की मौत दिन रविवार को सुबह  में उसकी मौत हो गयी। एक वर्ष पूर्व इसकी पत्नी की मौत के बाद चनर गाँव-गाँव में भीख मांग कर अपनी जीविका चलाता था। इसी बीच घर में खाने का सामान खत्म हो गया। वह कई दिनों से भूखे सोता था इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने चन्दा लगाकर दाह-संस्कार किये। पूर्व में मृतक को ग्राम प्रधान द्वारा आर्थिक सहायता तथा खाद्यान्न दी गयी थी। 
इस सम्बन्ध मे उपजिलाधिकारी तमकुही राज श्री पंकज वर्मा का कहना है कि उसकी मौत बीमारी से हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ