कुशीनगर में गृह कलह ने ले ली दो की जान


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गृह कलह को लेकर दो की मौत हो गयी है।

ज्ञातव्य हो कि अहिरौली बाजार थान क्षेत्र के ग्राम पिपरा में बीती रात अपनी साढ़े तीन वर्षीय बेटी को गोद में लेकर 28 वर्षीय विवाहिता सरिता पत्नी पप्पू गुप्ता ने मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा लिया। आग की शिकार मासूम बिटिया ने तत्काल दम तोड़ दिया और विवाहिता की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गयी।

हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नही हो सका है, परन्तु ग्रामीणों में हो रही र्चचा के मुताबिक गृह कलह से तंग आकर उक्त महिला ने खुदकुशी की है। समूचे गांव में इस घटना में बिटिया की जान जाने को लेकर तरह-तरह की र्चचाएं हो रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ