सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल




कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सड़क दुर्घटना के दौरान एक व्यकित की मौत हो गयी जब कि गम्भीर रूप से घायल एक व्यकित को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। 

कुशीनगर की यह घटना पडरौना कोतवाली थाना के ग्राम चिरर्इहवा निवासी पुजारी गिरी के साथ उस समय घटी जब 55 बर्षीय पुजारी अपने भार्इ राजेन्द्र गिरी के साथ अपनी मोटर सार्इकिल से लड़की की शादी देख घर वापस आ रहे थे। कि अचनाक नेबुआ नौरंगिया- जटहा बाजार रोड़ पर सिथत खैरी गांव के नजदीक विपरीत दिशा से आर रही ट्रैक्टर-टाली की चपेट में आ गये।

 जिससे घटना स्थल पर ही मोटर सार्इकिल चला रहे पुजारी गिरी की मौत हो गयी। जबकि बड़े भार्इ राजेन्द्र गिरी गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से राजेन्द्र गिरी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उन्हे मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अज्ञात बाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ