सघन वाहन चेकिंग अभियान मे 64 वाहन चालान




कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 64वाहनों के विरूद्ध एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा मंगलवार को अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 64 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें कोतवाली पडारौना में 05 वाहन, जटहा बाजार में 02वाहन, कुबेर स्थान में 03 वाहन, थाना तुर्कपट्टी में 06 वाहन, हाटा में तीन वाहन, कप्तानगंज में 11 वाहन, पटहेरवा में 05 वाहन, विशुनपुरा में 08 वाहन, सेवरही से  05 वाहन ,तरया सुजान से 04 वाहन, खड्डा से 04 वाहन, नेबुआ नौरंगिया में 04 वाहन, तथा रामकोला 04 वाहनों को चालना किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ