16 गोबंशीय पशुओं के साथ एक डीसीएम बरामद


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पशु तस्करी का धन्धा आज भी अबाध गति से जारी है। पुलिस रविवार को पशु तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही में एक डीसीएम वाहन सहित 16 राशि गोवशीय पशु बरामद किया है। 
    
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुशीनगर जनपद के थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार को 01 अदद डीसीएम नं0-यूपी 57 टी-4408 पर लदे 16 राशि बैल जीवित बरामद कर किया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मु0अ0सं0 651/13 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया है। साथ ही कार्यवाही में जूट गयी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ