कुशीनगर पुलिस ने किया दो बाहन चोर गिरफ्तार


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के दो वाहनों को बरामद करने का दावा किया है।

कुशीनगर जनपद के  अपर पुलिस अधीक्षक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने प्रेस बार्ता के माध्यम से बताया है कि दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के तीन अन्य वाहनों की भी बरामदगी हुए हैं।

पडरौना कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी ने बताया कि जिले भर में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की बाइक के साथ फैयाज निवासी रामधाम पोखरा विशुनपुरा व वीरेंद्र कुशवाहा निवासी अमवा जंगल खिरकिया थाना कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की लाल रंग की एक पैसन प्रो यूपी 52 - एस - 3579 व काले रंग की एक बजाज प्लेटिना समेत दो वाहन बरामद की।

 उन्होंने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूलते हुए स्वीकार किया है कि वह जनपद के अलावा देवरिया, महराजगंज आदि जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चोरी की वाहनों को बिहार व नेपाल में बेचा करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ