न्याय नही तो आत्मदाह करेगी मीरा


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रशासन की कार्य प्रणाली से हार चूके लोग अब आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो गये। एक ऐसी महिला ने जमीन विवाद के निस्तारण के लिए दौड़ लगा थक गयी है। अब महिला ने आत्मदाह की धमकी दी है।

आत्मदाह की धमकी देने वाली यह महिला कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव की निवासी है। महिला द्वारा जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में उलेखित है कि पिछले कई वर्षों से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। वह कई बार तहसील के अधिकारियों समेत तहसील दिवस और थाना दिवस पर दरख्वास्त देकर गुहार लगा चुकी है। लेकिन अभी तक उसका निपटारा नही हो सका है।

ज्ञातव्य हो कि मीरा कुशवाहा नाम की यह महिला सैकड़ों बार वह न्याय की मांग कर चुकी है लेकिन उसके मामले का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। महिला ने बताया कि अगर उसके प्रकरण में 12 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी। उसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ