सिपाही का प्रेम चढ़ा परवान, युवक की हुई धुनाई


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक युवक को एक सिपाही ने जमकर धुनाई कर दी। पीडि़त युवक पुलिस के प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था।

पुलिस के प्रेम प्रसंग की यह कहानी कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र की है। युवक को प्रेम प्रसंग में बाधक बनना काफी महंगा पड़ गया। नाराज सिपाही ने इस युवक से इसका इतना निर्मम बदला लिया कि यह युवक फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में जीवन मौत से जुझ रहा है।

बताया जाता है कि उक्त सिपाही बीते शनिवार की रात क्षेत्र के ग्राम बिहार बुजुर्ग में अपने किसी प्रेमिका से मिलने अपनी बाइक से आया था जिसे उसने गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर खड़ा कर प्रेमिका से मिलने चला गया। इस दौरान एक युवक ने सिपाही के बाइक की चाबी निकाल लिया। सिपाही को किसी तरह यह पता चला कि उसकी चाबी इस युवक के पास है तो उसने इससे अनुनय-विनय कर चाबी वापस ले लिया और अपने चौकी पर वापस चला गया।

उसके बाद रविवार की सुबह वह युवक के गांव जाकर उसके घर से उसे थाने उठा लाया जहां उसकी जमकर धुनाई कर दिया और फिर उसे उसके घर तक लेजाकर छोड़ आया। साथ ही उसे धमकी दिया कि यदि तुमने मुंह खोला तो तुम्हें बर्बाद कर दुंगा। 

घायल युवक का इलाज फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उसने इस घटना की जानकारी दिया। इस सिपाही की इन हरकतों से पूरा थाना परिचित है लेकिन थानाध्यक्ष का काफी करीबी होने के कारण कोई उसके विरूद्ध मुंह नहीं खोलता। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ