सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत्र, छात्र संघ ने किया चक्का जाम


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सड़क दुर्घटना के दौरान एक छात्र की मौत हो गयी। जिसकें मृत्यु पर उदित नरायण कालेज के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने प्रर्दषन कर मांग पत्र सौपा।

कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अन्र्तगत कुरमौल उर्फ सोहनपूर गांव निवासी सद्दाम अंसारी पुत्र वकिल अंसारी की बुधवार को दिन के 11बजे जटहारोड स्थित मटियरवा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उक्त युवक उदितनरायण स्ना. महा विद्वालय का बी.ए. द्वितीय वर्ष का छात्र था।

छात्र की मौत से आहत छात्रों ने बुधवार को पडरौना नगर के सुभाष चैक पर चक्का जाम कर  प्रर्दशन किया छात्रों की मांग थी। कि सद्दाम अपने परिवार का इकलौता लड़का था उसकी मालि हालत खराब थी। जिसके कारण वह छात्रबृति पर ही आश्रित था।

ऐसें में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। जिसके सम्बन्ध में प्रशासन अतिशीघ्र कार्यवाही करे। उस गाड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाय। साथ ही सद्दाम के परिजनों को उचित मुआवजा के साथ छात्रबृत्ति की गड़बडि़यों को समाज कल्याण से दुरूस्त करायी जाय। इस दौरान प्रर्दशन करने वाले छात्रों ने उक्त मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ