चिकित्सक पृथ्वी के भगवान हैं-डा. सिकन्दर हयात


दुदही (कुशीनगर)। चिकित्सक पृथ्वी के भगवान हैं, चिकित्सकों को  अपना कार्य पूर्ण इमानदारी से करना चाहिए। उक्त बातें रविवार को  एक चिकित्सालय का उद्घाटन अवसर पर डा0 सिकन्दर हयात सिद्दिकी निर्देशक युनानी उ0 प्र0 ने अपने सम्बोधन में कही। 

जनाब सिद्दिकी ने कहा कि किसी की जिन्दगी बचाना शीफा और फक्र की बात कही। बात भी उस डाक्टर के हाथों शीफा कराता है जो अपने इमानदारी लगन से कार्य को अंजाम देते हैं। जानकारी के अनुसार दुदही ब्लाक मुख्यालय से 100 कदम पीछे राहत हास्पीटल का उद्घाटन सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन अवसर पर तमाम हजरातों ने सम्बोधित किया। सम्बोधन करने वालों में मो0 इलियास अंसारी,दीनबन्धु जायसवाल,मौलाना सकूर आदि मुख्य रहे। वहीं डा0 अख्तर आलम व डा0 कुलसुम अख्तर ने हास्पीटल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ